फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Sat, 09 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रेमपुरा निवासी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहती थी। इस संबंध में उसकी बातचीत कैथल निवासी हीरालाल से हुई, जिसने बेटे को विदेश भिजवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। सुखविंदर कौर ने 30 मई 2023 को आरोपी को पूरी रकम दे दी, लेकिन लंबे समय तक टालमटोल और आश्वासनों के बावजूद उसका बेटा विदेश नहीं भेजा गया। जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें