फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 व्यक्ति घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में सीवन निवासी कृष्ण ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह ऑटो चलाता है। आठ मार्च को वह सीवन से सवारियां लेकर गांव बात्ता जा रहा था। जब सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे रामगढ़-चौशाला चौक पर पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठी आठ सवारियां और वह स्वयं घायल हो गए।

कृष्ण ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना करने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे मामले में बालाजी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 10 मार्च को शाम के समय उसका पोता साहिल बाइक पर सवार होकर ढांड रोड पर गया हुआ था।
विज्ञापन


वहां पर अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें