फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैठक में नहीं पहुंचे 10 पार्षद, भड़के विधायक

Tue, 17 Feb 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी नगरपालिका में बैठक लेते हलका विधायक सतपाल जांबा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने नगरपालिका पूंडरी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष समेत कुछ पार्षदों को अपनी कसौटी पर खरा नहीं उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से उन्होंने जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगे थे कि सभी काम ईमानदारी से होंगे, वैसा होता दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने नगर पालिका को गंदी राजनीति का अखाड़ा तक कह दिया।

मार्केट कमेटी के गोदाम में नवीनीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि अध्यक्ष सहित कुछ पार्षद गलत दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में सभी पार्षदों की बैठक बुलाई थी, लेकिन अध्यक्ष समेत कई पार्षद शादी समारोह या अन्य कारणों का हवाला देकर बैठक में शामिल नहीं हुए। विधायक ने कहा कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने दोहराया कि वे न किसी को खाने देंगे और न खुद खाएंगे। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी पार्टी में कुछ ऐसे लोग शामिल हो गए हैं जो निजी स्वार्थ साधने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बुलाई गई गैर-आधिकारिक बैठक में 16 में से केवल 6 पार्षद ही पहुंचे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अनुपस्थित पार्षद शहर के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी में इस उद्देश्य से जोड़ा गया था कि मिलकर शहर के विकास को गति दी जाए, लेकिन नगरपालिका में गंदी राजनीति हो रही है।
पार्षद बोले- ऐसी भाषा शोभा नहीं देती

वार्ड नंबर 1 से पार्षद सतीश हजवाना ने विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक को जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के प्रति संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सहित सभी पार्षद शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत कार्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के परिवार में शादी समारोह था, जिसमें उनका शामिल होना आवश्यक था, इसलिए बैठक में असमर्थता जताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें