फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर परिषद के रिकाॅर्ड में 10 एजेंसी ने बनाए 25 डंपिंग प्वाइंट

Wed, 05 Nov 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गीता भवन के पास गंदगी के ढेर और लदी खड़ी ट्राली। संवाद
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद ने सुगम स्वच्छता एजेंसी को डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर दिया है। परिषद के कागजों में एजेंसी को दस डंपिंग प्वाइंट दिए गए हैं वहीं शहर में 25 से अधिक डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं। इसके लिए नगर परिषद को कोई अतिरिक्त किराया नहीं दिया जा रहा और नि:शुल्क ही परिषद की जगह का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं नगर परिषद क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारों पर स्वच्छ शहर, स्वच्छ भारत जैसे स्लोगन लिखवाए गए हैं। इनके नीचे ही कचरे के ढेर व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से सुगम स्वच्छता एजेंसी को शहर के कचरा उठान का टेंडर 22 वर्ष के लिए दिया हुआ है, लेकिन शहर में कही सफाई नजर नहीं आ रही। एजेंसी के दावों के अनुसार शहर से रोजाना 100 टन कचरा निकलता है। अब अगर इतना कचरा एजेंसी उठा रही है तो सड़कों पर गंदगी के ढेर कहां से आ रहे हैं। एजेंसी द्वारा प्रति टन कचरा उठान के करीब 2350 रुपये यानी रोजाना 2.35 लाख वसूल किए जाते हैं, लेकिन लोगों को फिर भी स्वच्छ माहौल नहीं मिल पा रहा है।
सुगम स्वच्छता एजेंसी के आपरेशन मैनेजर राहुल सहरावत का कहना है कि शहर में कचरा अधिक निकल रहा है, इसलिए प्वाइंट बनाना मजबूरी है। कहीं पर किसी प्रकार की कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी। जो टेंडर के समय निर्धारित है, उसी आधार पर कार्य होगा। चेक कराया जाएगा कि अगर ऐसा है तो क्यों हो रहा है।
विज्ञापन

नियमों के खिलाफ कुछ भी पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहरवासियों से भी अपील है कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संवाद

गीता भवन के पास गंदगी के ढेर और लदी खड़ी ट्राली। संवाद

गीता भवन के पास गंदगी के ढेर और लदी खड़ी ट्राली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें