फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर तंज, कहा- जुमला साबित होगा 400 पार का नारा

Thu, 16 May 2024 12:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को निशाना बनाया है। हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी अपनी चरम सीमा पर है। महंगाई भाजपा सरकार की नीतियों का नतीजा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का 400 पार का नारा जुमला साबित होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को धर्मगढ़ बोहली रोड पर स्थित एक मिल में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहे। मिल के चेयरमैन राजेंद्र मित्तल व व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी अपनी चरम सीमा पर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार ने देश की साधारण जनता पर इतने कर लगा दिए हैं कि लोग परेशान हैं। गांवों में बेरोजगारों की फौज एवं महंगाई भाजपा सरकार की नीतियों का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें