फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिप चेयरपर्सन ने ली शहीद के परिवार की सुध

Mon, 17 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहीदों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार आए दिन वादे कर रही है, लेकिन दरियावाला गांव में शहीद धर्मबीर सिंह महलान का परिवार शहीद के सम्मान के लिए राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुका था, जिनकी सुध अब जिला परिषद की चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने ली। मनीषा ने शहीद के सम्मान में दरियावाला गांव में शहीद धर्मबीर सिंह मलहान के नाम से प्रवेश द्वार बनवाया है।
विज्ञापन


शहीद की बेटी मनीषा ने बताया कि उनके पिता 15 वर्ष पहले झारखंड में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए थे। गांव में उनके द्वार बनवाने की मांग को लेकर लंबे समय से चक्कर काटकर थक चुके थे, लेकिन सामाजिक लोगों से मिली जानकारी के बाद वह जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा से मिले। जिसके बाद उनको शहीद के सम्मान मिलने की उम्मीद जगी। इसको गंभीरता से लेते हुए गांव में रविवार को 15 लाख रुपये की लागत से बने शहीद धर्मबीर सिंह मलहान के नाम से द्वार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें