फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे से बचने के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी08 : नशे से बचे रहने की शपथ ग्रहण करते युवा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। नशा मुक्त भारत को लेकर शुक्रवार को रेडक्राॅस भवन में प्रशिक्षणार्थियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। दुष्प्रभाव के बारे में बता युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। जिला रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल ने बताया कि नशा मुक्त जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के नुकसान, साइबर अपराध, यातायात नियम, योग का महत्व के बारे में जागरू करना है। कार्यक्रम में नशा मुक्त टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार भी पंहुचे। कार्यक्रम युवाओं से उनके आस-पास रह रहे लोगों को भी नशे के बारे में जागरूकता फैलाने बारे अपील की। उप निरीक्षक नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि नशे से केवल व्यक्ति प्रभावित नहीं होता, अपितु पुरा परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। युवाओं को नशे से दूर रहने की अपिल भी की। युवाओं को बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग नशा तस्करों अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। अगर सभी युवा सहयोग करें तो नशामुक्त हरियाणा का अपना लक्ष्य पूरा हो सकता है। इस अवसर पर सरोज, पूनम, कुमारी पिंकी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें