26जेएनडी19: करसिंधु-छात्तर रोड पर लगाई गई युवाओं द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील। स्रोत : राहगीर
उचाना। करसिंधु-छात्तर रोड युवाओं ने लू से आमजन को राहत दिलवाने के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई। इस दौरान वाहन चालकों को पानी पिलाया। गर्मी के मौसम में जगह-जगह ठंडे मीठे पानी की छबील दुकानदार, युवा, ग्रामीण लगा रहे है ताकि वाहन चालकों, राहगीरों को गर्मी के मौसम में ठंडा मीठा पानी पिला कर गर्मी से कुछ राहत दे सकें। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने जल ग्रहण किया और इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की। युवा अंकित, गुरमीत, संजू, प्रदीप, नवीन, मोनू ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को मीठा पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। नौतपा शुरू होने से तापमान बढ़ रहा है। संवाद