सफीदों। गांव सिवाना माल युवा क्लब से जुड़े युवाओं ने गांव को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरूद के हजारों छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। क्लब के युवा अध्यक्ष अमित सरोहा और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि युवाओं ने अब तक पौधरोपण शुरू कर दिया है और अभियान के तहत करीब सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की लगातार कटाई से प्रदूषण और तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। पौधों की सुरक्षा के लिए युवाओं की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं जो अपने क्षेत्र में नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगी। संवाद