01जेएनडी30-कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य। संवाद
सफीदों। आर्य संगठन की एक सभा शनिवार को आर्य सदन में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। शुरुआत में आर्य संगठन के कार्यकर्ता पहलवान रविंद्र रावण की ओर से निकाली जा रही नशा विरोधी बुग्गी यात्रा की प्रशंसा की गई। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने समाज में फैल रहे नशे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नशे का कारोबार जड़ें जमा रहा है और इसको समाप्त करना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा असमय काल का ग्रास बन रहे हैं और परिवार तबाह हो रहे हैं। उन्होंने रविंद्र उर्फ रावण की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही बुग्गी यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि रविंद्र का पूरा परिवार नशे के खिलाफ है व देसी खानपान को अपनाया हुआ है। रविंद्र ने नशे के खिलाफ यह बुग्गी यात्रा निकालकर अपने परिवार, आर्य संगठन व सफीदों क्षेत्र का नाम देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।