08जेएनडी11: सीआरएसयू में आयोजित रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्राएं। स्रोत: सीआरएसयू
- फोटो : Archive
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नागरिक अस्पताल के सहयोग से जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने नागरिक अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कोहली का स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों की सुरक्षा और चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि खेल और दौड़ जैसी गतिविधियां युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संवाद