02जेएनडी11-परिजनों और पुलिस के साथ लापता हुए युवक। विज्ञप्ति
जींद। अलेवा थाना पुलिस ने पांच बहनों के भाई को मुंबई से बरामद कर लिया और उसे परिजनों को सौंप दिया। सौरभ 22 जुलाई 2023 को बिना बताए घर से चला गया था, जिस पर उसके पिता ने 29 जुलाई को थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर अलेवा थाना ने एफआईआर दर्ज करके सौरभ की तलाश शुरू की जो कई प्रयास के बाद सौरभ का मुंबई पता चला। सौरभ को मुंबई से उसके परिवार से शिनाख्त करवाकर परिजनों के हवाले किया गया है। सौरभ पांच बहनों का अकेला भाई है।