फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संशोधित खबर.... जींद में युवक की हत्या, 152 डी हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया

Fri, 23 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गांव किलाजफरगढ़ में युवक कृष्ण (26) की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले वीरवार शाम 4 बजे जींद-रोहतक (एनएच-352) हाईवे जाम कर दिया। फिर रात 8 बजे नारनौल-चंडीगढ़ (152 डी) हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर एसपी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण रात करीब 11 बजे दोनों हाईवे से जाम खोलने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले मृतक कृष्ण के ताऊ के लड़के राकेश ने कहा था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस ने इस मामले गांव के ही दो सगे भाइयों सुमित, अमित, वीरेंद्र को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें