स्थानीय रोहतक रोड पर स्थित बिशंबर नगर कॉलोनी में 21 वर्षीय सागर की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सागर की हत्या का आरोप परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले विजय पर लगाया है। मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि सागर पर एक साल पहले भी विजय ने तेजधार हथियार से हमला किया था। उसी समय से इन दोनों के बीच रंजिश चली आवरहि थी। मंगलवार देर शाम सागर को दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद पता चला कि सागर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी, एसएचओ शहर थाना जींद, सीआईए स्टाफ, जींद-रोहतक रोड चौकी इंचार्ज मौके पर पहुँचे और जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।