फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखां गांव के पास सड़क के किनारे से जा रहे युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलरखां गांव निवासी 46 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि राजकुमार खेती बाडी का काम करता था। वह खेतों मेे पानी लगाने के लिए सुबह खेत में गया था। जब वह दोनों खेत में पानी लगाकर वापस गांव में पैदल जा रहे थे तो, पीछे से एक सफेद रंग की गाड़ी का चालक अपनी गाड़ी को गफलत लापरवाही वा तेज रफ्तारी से चलाता हुआ आया और राजकुमार को टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। गाड़ी चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वह वाहन का इंतजाम करके घायल को नागरिक अस्पताल में लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें