30जेएनडी14-कॉलेज में हुए सेमिनार में छात्राओं को संबोधित करते राजकुमार भोला। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजकुमार भोला ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। स्वयंसेवी संगठन इस दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह केवल सहयोगी संस्थाएं ही नही बल्कि समाज और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करती हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह स्वयं सेवा और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ें। कॉलेज के प्लेसमेंट इंचार्ज डाॅ. मोहित रांगी ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान छात्राओं में सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. सुमन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन छात्रों को अकादमिक ज्ञान से परे समाज की वास्तविकताओं और जिम्मेदारियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।