फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के दिए बयान में गांव सिंघपुरा निवासी गुरमेल ने कहा कि उसका छोटा भाई प्रवीन 20 जनवरी की दोपहर को अपने दोस्त सुमित के साथ बाइक पर किसी काम से गया था। गांव कालवा से गांगोली रोड जाते समय कालवा गुरुकुल से थोड़ा आगे वे पहुंचे तो सामने से एक आल्टो कार चालक कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया व सीधी टक्कर बाइक को मार दी। इसमें वह दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए तथा काफी चोटें आईं। कार चालक मौके से भाग गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा में दाखिल करवाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसके भाई प्रवीन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें