फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 13 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद (नरवाना)। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित रेलवे पुल पर चार जनवरी को हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चार जनवरी शाम को हरिनगर निवासी 33 वर्षीय उमेद हिसार-चंडीगढ़ रेलवे पुल की तरफ गए हुए थे, जहां पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। उनको नागरिक अस्पताल से पीजीआई अग्रोहा रेफर किया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई भूप सिंह ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें