जींद। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को शहर के पुराने बस अड्डे के पास से पुलिस ने कार सवार युवक को 300 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी कमल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिविल लाइन थाना के एएसआई रविंद्र ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी कमल शराब की अवैध सप्लाई करने का काम करता है। वह शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑल्टो कार में शराब की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर दबिश दी गई तो आरोपी की कार से देसी शराब की 144 और अंग्रेजी की 156 बोतल मिली। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है