जींद। थाना सदर सफीदों एरिया के गांव सिंघाना में रामपुरा मोड़ के पास से सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध राइफल सहित काबू किया है। युवक मुआना निवासी विपिन है।
थाना सदर सफीदों से जांच अधिकारी उप निरीक्षक राममेहर ने बताया कि पुलिस की एक टीम सीलिंग प्लान ड्यूटी के दौरान नाकाबंदी के लिए गांव सिंघाना में रामपुरा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि एक सफेद रंग की गाड़ी सहित एक युवक मुआना की तरफ से आया। इस पर रुकवा कर पुलिस ने चेकिंग करनी चाही तो गाड़ी का चालक उतरकर भागने लगा, जिसको तुरंत प्रभाव से काबू करके नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मुआना निवासी विपिन बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी में एक सिंगल बैरल देसी राइफल पाई गई, जिसका आरोपी के पास लाइसेंस नही मिला। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया।
फोटो कैप्शन
24जेएनडी13-पुलिस गिरफ्त में राइफल के साथ पकड़ा गया आरोपी। विज्ञप्ति