फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के प्रति मान की अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के युवा

विज्ञापन
नायब तहसीलदार राजविंद्र दुहन को ज्ञापन सौंपते युवा। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पंजाब के संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा शहीद भगत सिंह को कथित आतंकी बोल कर आपमानजनक टिप्पणी किए जाने से जींद में युवा भडक़ गए हैं। भारतीय नौजवान सभा ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्रित होकर सांसद के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम उपतहसीलदार रासविंद्र दुहन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नौजवान सभा के सदस्यों ने कहा कि संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह को आतंकवादी बोलकर न केवल शहीद का बल्कि उन लाखों क्रांतिकारियों का भी अपमान किया है, जो देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर गए। वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अंग्रेजों की छाती पर गोली चलाने वाले पहले क्रांतिकारी मंगल पांडे को आज तक शहीद का दर्जा नहीं मिल पाया है। शहीदों के नाम से चौक-चौराहों की टूटी बेरंग मूर्तियां मिलेंगी, लेकिन नेताओं के परिवार के लोगों के नाम से स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, खेल मैदान मिलेंगे, यह शहीदों के साथ अन्याय नहीं तो और क्या है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए शहीद भगत सिंह को पूरे देश का बच्चा-बच्चा अपना आदर्श मानता है। इसके बावजूद आज तक भी भगत सिंह को राजकीय शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, जो निंदनीय है। इस अवसर पर गौरव पिंडारा, अनूप, बलराज, सन्नी, संदीप गिल, नवीन, पवन, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें