दिल्ली-पटियाला हाईवे पर उझाना गांव में पास ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोहाना के गांव गोबिंद पुरा निवासी सतीश व सिंभल गांव निवासी पप्पू बाइक पर सवार होकर नरवाना से उझाना में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तो उन्हाेंनेे उझाना जाने के लिए हाईवे कट पर बाइक मोड़ी तो इसी दौरान खनौरी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पप्पू व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने 25 वर्षीय पप्पू को मृत घोषित कर दिया और सतीश को इलाज के लिए जींद के अस्पताल में रेफर कर दिया। सतीश ने पुलिस को दी जानकारी ने बताया पप्पू उसकी मोसी का लड़का था। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का केस दर्ज कर लिया और पप्पू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।