फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेचरी की फीड मिक्सचर मशीन में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिल्लाखेड़ी गांव स्थित हैचरी की फीड मिक्सचर मशीन की एक युवक चपेट में आ गया। युवक को गंभीर हालत में सफीदों के सामान्य अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 25 वर्षीय सोनू जो कि बिटानी का रहने वाला था।
विज्ञापन

सिल्लाखेड़ी स्थित हैचरी की फीड मिक्सचर मशीन पर सोमवार को सोनू और राहुल काम कर रहे थे। मशीन में चलते-चलते अचानक कुछ खराबी आ गई। मशीन की खराबी को दुरुस्त करने के लिए पहले राहुल मशीन के अंदर गया, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई। उसके बाद सोनू मशीन के अंदर गया और उसने अपना काम शुरू किया ही था कि तभी अचानक मशीन चल पड़ी। मशीन के चलते ही उसने सोनू को अपनी लपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू को गंभीर अवस्था में सफीदों के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर काफी तादाद में गांव बिटानी के ग्रामीण और परिवार के लोग सिविल अस्पताल में इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि सोनू ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पांच भाई-बहनों में सोनू सबसे बड़ा था और उसकी केवल एक साल पहले ही शादी हुई थी। जांच अधिकारी एसआई अंकुश ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें