जींद। रामराये गांव में पशु अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जुलानी निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंची और घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलानी निवासी विनोद ने बताया कि उनका भाई पवन रामराये में दलेल की टेंट की दुकान पर काम करता था। 17 फरवरी को रात नौ बजे उनको सूचना मिली की उनके भाई का रामराय गांव में पशु अस्पताल के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनका भाई घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर में चोट लगी हुई थी। वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का आरोप लगाया है।