फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 40 लीटर लाहन के साथ युवक काबू

Mon, 24 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके पास से 40 लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धमतान साहिब चौकी एएसआई हरजिंद्र, सिपाही सत्येंद्रपाल व एसपीओ गुलाब सिंह धमतान साहिब गांव के बस अड्डे पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि धमतान साहिब गांव निवासी राजीव उर्फ टेंडर ने घर में लाहन रखी हुई है। इस पर पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह प्लास्टिक के ड्रम में डंडे से लाहन को हिला रहा था। ड्रम में 40 लीटर लाहन थी। गढ़ी पुलिस ने राजीव उर्फ टेंडर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें