फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से युवा बना सकते हैं पहचान : डॉ. सरोज

Thu, 01 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी28: स्वयं सेविकाओं को संबो​धित करती डॉ सरोज। स्वयं
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेविकाओं ने योग से की। इसमें योग निर्देशिका इला शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न योगासन जैसे उष्ट्रासन, अर्धचक्रासन व प्राणायाम जैसे अनुलोम–विलोम, कपालभाति का अभ्यास कराया। उनको उनका महत्व बताते हुए निरंतर योग करने की प्रेरणा दी। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा से आई डॉ. सरोज ने स्वयंसेविकाओं को स्व उद्योग अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी कला जैसे सिलाई, बुनाई तथा आज के समय में प्रचलित सोशल मीडिया से अपनी पहचान बन सकती हैं व कैसे देश की अर्थव्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसी संदर्भ में इंजीनियर रवि ने विभिन्न कृषि उपकरणों से खेती में होने वाले लाभ के बारे में बताया। स्वयंसेविकाओं ने गांव में पढ़ाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रैली निकाली और गांव के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसी कड़ी में समाज में महिलाओं की भागीदारी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए आर्थिक व सामाजिक रूप से समाज में महिलाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया।

31जेएनडी28: स्वयं सेविकाओं को संबोधित करती डॉ सरोज। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें