30जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने अहिरका निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो अवैध देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया जुलानी फाटक के पास एक युवक दिखा। शक होने पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 बोर का अवैध देशी पिस्तौल मिला। शहर थाना जींद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।