जींद। राजकीय पीजी कॉलेज से शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शाहपुर गांव निवासी सुमित को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्य शीला दहिया ने बताया कि कालेज के बाथरूम के पास एक युवक नजर आया। जब उसे कक्षा में बैठने के लिए बुलाना चाहा तो वह भागने लगा। इस दौरान प्राध्यापकों ने उसे पकड़ लिया। वह कालेज का परिचय पत्र नहीं दिखा सका। उसके पास चाकू देख उसे पकड़कर बैठाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि कॉलेज में चाकू लेकर घुसने के आरोप में शाहपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद