फोटो 019एसएफडीएम3पुलिस गिरफ्त में आरोपी नवीन। स्रोत पुलिस विभाग
सफीदों। शहर सफीदों पुलिस ने अवैध हथियार के साथ साहनपुर गांव निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। थाना शहर सफीदों के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को पड़ताल सफीदों नहर पुल के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि युवक अवैध पिस्तौल लेकर नहर पटरी के रास्ते सब्जी मंडी की ओर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस में नाकाबंदी की एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत पकड़कर कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम साहिल निवासी गांव साहनपुर बताया। तलाशी लेने पर 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया और उसे जेल भेज दिया। संवाद