फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुलाना के पड़ाना निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया है। टीम को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र के पास एक युवक अवैध पिस्तौल लिए खड़ा है। वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को आता देख रजबहा की पटरी पर जाने लगा। पुलिस ने काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर के देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें