सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों ने एक युवक से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर बागडू कलां गांव से सरफाबाद की तरफ पैदल ही जा रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवक को रोककर उसका नाम पूछा तो उनसे सोनीपत जिले के सिटवाली गांव निवासी कुलदीप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस मिले। लाइसेंस मांगने पर वह नहीं दिखा सका। सफीदों पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद