जींद। सदर थाना पुलिस ने नरवाना रोड पर चाय की दुकान के सामने से नरवाना रोड निवासी प्रदीप को 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए नरवाना रोड पर गई हुई थी। इस दौरान सूचना मिली की नरवाना रोड पर एक युवक चाय की दुकान के सामने खड़ा होकर आने वाले लोगों को गांजा बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर वहां मौजूद युवक की तलाशी ली तो उसके पास 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।