जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने बस अड्डा जुलाना के पास से युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव करसोला निवासी सुमित उर्फ सोनू के रूप में हुई। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। आरोपी के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाप शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद