जुलाना। लजवाना खुर्द गांव के रहने वाले अविनाश उर्फ मोनू को जुलाना थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि लजवाना खुर्द गांव के बस स्टैंड पर एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहा है। पुलिस ने छापा डालकर युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की देसी पिस्तौल मिली। जुलाना थाना पुलिस ने अविनाश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद