फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने सोनीपत जिला के गांव बुटाना निवासी सूरज उर्फ सूरजा को दो देसी पिस्तौल और 10 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने हथियारों और कारतूसों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस टीम ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधों की रोकथाम और गश्त के लिए गांव खरकरामजी के बस अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर खरकरामजी से सिंधवीखेड़ा की ओर जाने वाले रजबाहे की पटरी पर नए गोहाना रोड के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में अपनी पहचान सूरज उर्फ सूरजा निवासी गांव बुटाना, जिला सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल और छह कारतूस व 30 बोर की दूसरी देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें