सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों ने हुडा सेक्टर से एक युवक को 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी विवेक उर्फ विनोद के रूप में हुई है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ सफीदों को सूचना मिली थी कि हुडा सेक्टर में युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम अफीम मिली। आरोपी विवेक उर्फ विनोद से पुलिस पूछताछ तर रही है। संवाद