जींद। शहर थाना पुलिस ने पैराडाइज होटल के नजदीक से एक युवक को पटाखों के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अलेवा गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सफीदों रोड से होते हुए कटे में भरकर पटाखे ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां पर एक युवक कट्टा लेकर जा रहा था। जिसे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ कर कटे की तलाशी ली तो उसमें पटाखे बरामद हुए। जिनका वजन करने पर 29 किलोग्राम हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान अलेवा गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।