फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार, 24 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राम कॉलोनी में पोकरी खेड़ी निवासी सावन को देसी शराब की 24 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को सिविल लाइन थाना पुलिस गोहाना रोड नाका के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राम कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को प्लास्टिक के कट्टे सहित पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कट्टे से देसी शराब की 24 बोतल बरामद हुईं। आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें