जींद। सदर थाना पुलिस ने जुलानी गांव में सट्टा खाईवाली करते एक युवक को काबू कर उसके पास से 11450 रुपये बरामद किया है। आरोपी की पहचान जुलानी गांव निवासी विनोद के तौर पर हुई है।
सदर थाना पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि जुलानी गांव में एक युवक सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक आवाज लगाकर सट्टा खाईवाली करवा रहा है। पुलिस ने तुरंत युवक को काबू कर लिया। उसके कब्जे से गत्ता, पेन और 11450 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम विनोद निवासी जुलानी गांव बताया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।