फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ चक्कर के शक में की थी छोटे भाई की हत्या

विज्ञापन
छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी देवेंद्र । - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सफीदों के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने छोटे भाई की चाकू से गोंदकर हत्या करने के आरोपी देवेंद्र उर्फ चांदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी देवीलाल ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार देवेंद्र ने फरवरी में शादी कर पूजा को लाया था। ससुराल आने के बाद देवेंद्र की पति को पता चला कि उसका पति शराब का आदी है। इससे वह पति से ज्यादा देवर भूपेंद्र उर्फ भूपन के संपर्क में रहने लगी। जब भी देवेंद्र घर पर आता तो उसकी पत्नी भूपन के साथ हंसी मजाक करते हुए मिलती थी। ऐसे में देवेंद्र को शक होने लगा कि उसकी पत्नी का भूपेंद्र के साथ चक्कर है। इसी शक में उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। वहीं आरोपी की पत्नी पूजा के अनुसार वह देवेंद्र के साथ प्रेम विवाह करने के लिए तैयार थी, लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपने छोटे भाई को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें