जींद/नरवाना। कलोदा कलां के रविदास मंदिर में माथा टेकने गए युवक पर लाठी से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कलोदा कलां गांव निवासी प्रवेश उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मार्च को अपने पिता बलराज के साथ गांव के रविदास मंदिर में माथा टेकने गया था। उसके बाद मंदिर के गेट से बाहर निकलने पर शराब के नशे में खड़े ओमप्रकाश ने पैसे निकालने का आरोप लगाकर लाठी से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सदर थाना पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद