फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पैसे और लैपटाप लेकर भागा युवक

Tue, 09 Apr 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिंडारा ओवरब्रिज के पास दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर युवक लैपटॉप और पैसे छीनकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पिंडारा निवासी सुनील ने कहा कि उसकी ओवरब्रिज के पास फोटोस्टेट की दुकान है। सुबह नौ बजे एक युवक फोटोस्टेट करवाने आया। उसने अपना बैग मेज पर रखा था, जिसमें लैपटॉप और पैसे थे। जब वह फोटोकापी कर रहा था तो उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर बैग लेकर भागने की कोशिश की। उसने युवक को गेट के पास पकड़ लिया। युवक ने उस पर नुकीली चीज से हमला कर दिया और फरार हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें