नरवाना। उझाना गांव से निकल रही सिरसा ब्रांच नहर के मंगलवार को दोपहर बाद पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। युवक के डूब जाने के बाद उसका काफी देर बाद तक कोई सुराग नहीं लगा। इसके डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंची और गोताखोर की सहायता से युवक को तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय मनोज नहर के पास मंगलवार दोपहर को गया हुआ था। उसके इस तरह से डूबने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटी रही। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।