नरवाना। खेत की सिंचाई के लिए बाइक पर डीजल तेल लेकर आ रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बिधराना निवासी मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि छह अगस्त की शाम को उनके पति पड़ोस के युवक की बाइक मांगकर नरवाना गए थे। उसका पति मोनू जब नरवाना से वापस आ रहा था तो सायं के समय में हिसार-चंडीगढ़ रोड पर ढाकल गांव के नजदीक कैंदु वाला पीर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर उसका चाचा ससुर विक्रम व गांव के अन्य लोग घायल को सिविल अस्पताल नरवाना में इलाज के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।