फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 08 Sep 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव अमरहेड़ी में वीरवार रात युवक की फंदे से लटकती लाश पाई गई। युवक ने छह माह पूर्व एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिनकी कम उम्र होने के चलते शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था।

अमरहेड़ी निवासी गौरव (19) ने वीरवार रात को अपने कमरे में फंदे से लटक गया। जब तक उसे फंदे से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके का जायजा लिया। मृतक के पिता मंगत राम ने बताया कि गौरव कैथल रोड पर परचून की दुकान पर कार्य करता था। उसने लगभग छह माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की उम्र कम होने के कारण उसकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। दोनों गांव के बाहरी इलाके में मकान किराये पर लेकर रह रहे थे। युवक की पत्नी ने बताया कि गौरव देर शाम को दुकान से घर आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने कमरे में जा कर देखा तो गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के पिता मंगतराम ने पुलिस को बताया कि गौरव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने परेशानी के चलते ही खुदकुशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।-संजय, प्रभारी, थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें