फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतारा

Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी43 : ओवरब्रिज पर चढ़ा दिखाई दे रहा युवक। संवाद
विज्ञापन
जींद। गोहाना-रोहतक मार्ग पर जिला कारागार के पास बने रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर अचानक शाम सात बजे एक युवक चढ़ गया। धीरे-धीरे यह युवक ओवरब्रिज के ऊपर लगे लोहे के बड़े-बड़े पोल पर चढ़ गया। इसकी ऊंचाई लगभग 60 फुट के आसपास है। देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ लग गई और लोग वीडियो बनाने लग गए। सूचना पाकर पुलिस फायरबिग्रेड व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। युवक का नाम बिंद्र है और वह न्यू कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला है। बिंद्र ई-रिक्शा चलाता है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में थे। उसकी कोई मांग नहीं थी।
विज्ञापन

युवक को नीचे उतारने के लिए दोनों तरफ से कुछ अन्य युवक चढ़ गए। एक बड़ी क्रेन की मदद से कुछ युवकों को ऊपर तक पहुंचाया गया। युवकों ने बिंद्र को पकड़ लिया और एक जगह बैठाकर कुछ देर उससे बातचीत की। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे नीचे उतारा गया। जिन युवकों ने उसे उतारा उनको प्रशासन ने सम्मानित करने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस बिंद्र से पूछताछ कर रही है।

20जेएनडी43 : ओवरब्रिज पर चढ़ा दिखाई दे रहा युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें