जुलाना। सीआईए स्टाफ जुलाना ने वार्ड चार में एक युवक को सट्टा खाईवाल करते काबू कर उसके कब्जे से 5530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि वार्ड चार निवासी शंकर सट्टा खाईवाल का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बताए गए स्थान से काबू कर लिया है। इसके बाद युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5530 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्ची बरामद हुई। जुलाना थाना पुलिस ने शंकर के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।