फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन में यात्री का सामान चुराकर उतरे युवक को पकड़ा

Tue, 02 Apr 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन नरवाना पर अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की नकदी और मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को रेलवे जंक्शन नरवाना से रवाना हुई तो एक युवक चलती गाड़ी से उतर गया। इस पर प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 4900 रुपये और मोबाइल फोन मिला। जब राशि तथा मोबाइल के बारे में पूछा तो वह संतोषजक जवाब नहीं दे पाया। दोबारा पूछने पर उसने बताया कि एक यात्री की नकदी और मोबाइल फोन चोरी किया है। युवक की पहचान गांव जाजनवाला निवासी सोनू के रूप में हुई है। रेलवे थाना पुलिस ने चोरी की नकदी और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। आरोपी सोनू के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें