जींद। सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान इंद्रा कालोनी निवासी सन्नी के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
इंद्रा कालोनी में सट्टा खाईवाली करते हुए शहर थाना पुलिस ने एक युवक को 11520 रुपये की नकदी के साथ काबू किया है। डिटेक्टिव स्टॉफ के हैड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि इंद्रा कालोनी में सट्टा खाईवाली का काम चल रहा है। जब वह कालोनी में पहुंचे तो वहां पर एक युवक सट्टा लगवाने के लिए आवाज दे रहा था। जोकि उनकी टीम को आता देख अंदर मकान की तरफ जाने लगा। पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से सट्टा पर्ची व 11520 रुपये बरामद हुए। युवक ने अपनी पहचान इंद्रा कालोनी निवासी सन्नी के रूप में बताई। शहर थाना के जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।