फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेरोइन के साथ युवक और महिला सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी23: हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी और मामले में गिरफ्तार महिला सप्लायर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। सीआईए नरवाना की टीम ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामले में कथित महिला सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल उर्फ सलिया थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र का निवासी है। वह चमेला कॉलोनी से हेरोइन लेकर कुरुक्षेत्र लौटने की तैयारी में था। सूचना पर सुंदरपुरा मोड़ के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर पहुंचे साहिल को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से हेरोइन मिली। पूछताछ के बाद चमेला कॉलोनी निवासी किरण को सप्लायर के तौर पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें